द कपिल शर्मा शो’ में इस वीकेंड वहीदा, आशा और हेलन का जलवा

अपने शो The Kapil Sharma Show की गिरती रेटिंग्स को देखते हुए लगता है कॉमेडियन कपिल शर्मा Retrospection मोड में चले गये हैं, इसीलिए तो शो को ज़िंदा रखने के लिए अब कपिल Retro Bollywood की तरफ़ ताक रहे हैं। इस वीकेंड में कपिल के शो में रेट्रो बॉलीवुड की जान वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलन की तिकड़ी अपना जलवा दिखाने वाली है।

The Kapil Sharma Show की हालत इस वक़्त अच्छी नहीं है। टीआरपी की रेस में शो लगातार पिछड़ रहा है। बीते हफ़्ते की बार्क रेटिंग के हिसाब से शो नीचे खिसकर 9वें पायदान पर पहुंच गया है। ऐसे में शो को बचाने के लिए कपिल जी-तोड़ मेहनत और प्रयोग कर रहे हैं। कपिल के शो में ब्यूटिशियन सपना का किरदार निभा रहे कृष्णा अभिषेक ने उस एपिसोड की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें तीनों वेटरन अदाकाराएं आने वाली हैं। एपिसोड इन तीनों को समर्पित किया जाएगा। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शुमोना चक्रवर्ती, भारती और ख़ुद कृष्णा इन तीनों अदाकारों के रेट्रो गेटअप में हैं। कृष्णा ने इस तस्वीर के साथ लिखा है- लीजेंड्स के साथ। अगले हफ़्ते। अभी भी इनसे इतना कुछ सीखने को है। उनका ट्रिब्यूट देने के दौरान ख़ूब मज़ा किया।

वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलन बहुत अच्छी दोस्त भी हैं और अक्सर इवेंट्स में साथ-साथ नज़र आती हैं। इस बार शो को सलमान ख़ान की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है। ऐसे में हेलन का अपने बेटे के शो को बचाने आना समझ में आता है। वैसे द कपिल शर्मा शो के शुरुआती एपिसोड्स में सलमान, अरबाज़ और सोहेल के साथ उनके पिता सलीम ख़ान भी आये थे। यो एपिसोड बहुत सफल रहा और टीआरपी की रेस में भी अव्वल रहा था।

कृष्णा अभिषेक ने हेलन को उनके हिट सांग पिया तू अब तो आजा… पर ट्रिब्यूट दिया है। कृष्णा ने लिखा है- पद्मश्री हेलन आंटी को ट्रिब्यूट देकर बहुत ख़ुश हूं। द कपिल शर्मा शो में हेलन आंटी, आशा जी और वहीदा जी का आना सम्मान की बात है। गुज़रे वीकेंड पर भी कपिल और उनकी टीम ने कई पुराने कलाकारों की मिमिक्री और नकल करके शो में ह्यूमर लाने की कोशिश की थी। कपिल शत्रुघ्न सिन्हा, कृष्णा अभिषेक अमिताभ बच्चन, राजीव ठाकुर शाह रुख़ ख़ान और चंदन प्रभाकर ने सलमान ख़ान को कॉपी किया था।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…