PNB हाउसिंग फाइनैंस में PNB ने बेची हिस्सेदारी

हाउसिंग फाइनैंस कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस में पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। 1,851 करोड़ रुपये की डील में प्राइवेट इक्विटी कंपनी जनरल अटलांटिक और वर्दे पार्टनर्स पीएनबी हाउसिंग में 13.1 फीसद की हिस्सेदारी लेंगे।

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में पीएनबी ने बताया है कि दोनों ही निवेशक प्रति शेयर 850 रुपये के हिसाब से 925-925 करोड़ रुपये का भुगतान करेंगे। जानकारी के मुताबिक दोनों कंपनियां 1.089-1.089 करोड़ शेयरों को खरीदेंगी।

इस बिक्री के बाद भी पीएनबी, पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस में 19.78 फीसद की हिस्सेदारी के साथ प्रोमोटर बना रहेगा। इससे पहले पिछले साल जुलाई महीने में पीएनबी हाउसिंग ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया था कि पीएनबी और क्वालिटी इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स (क्यूआईएच) हाउसिंग फाइनैंस यूनिट में 51 फीसद की संयुक्त हिस्सेदारी लेने की योजना बना रहे हैं।

नवंबर महीने पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने कहा कि पीएनबी इस मामले में स्वतंत्र तरीके से काम करेगी। वहीं क्यूआईएच ने संयुक्त बिक्री प्रक्रिया से स्वयं को अलग कर लिया था।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…