सूर्यवंशी के लिये हाइड्रोथेरेपी ट्रीटमेंट लेंगे अक्षय

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार आने वाली फिल्म सूर्यवंशी के लिये हाइड्रोथेरेपी ट्रीटमेंट लेने जा रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म केसरी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। अक्षय अब रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में काम करने जा रहे हैं। अक्षय फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग अप्रैल से शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले वो जर्मनी जा कर हाइड्रोथेरेपी ट्रीटमेंट लेने वाले हैं।

सूर्यवंशी की शूटिंग अप्रैल की चिलचिलाती धूप में होगी। हाइड्रोथेरेपी के तहत पानी की मदद से ट्रीटमेंट किया जाता है। जिसकी वजह से शरीर की मसल्स को आराम मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन में भी बेहतर हो जाता है। केसरी में भी अक्षय ने लाइव एक्शन किए हैं जिसमें रोप क्लाइम्बिंग भी शामिल है। अपनी मांसपेशियों को फिर से बेहतर और पुनस्र्थापित करने के लिए, साथ ही अपनी बॉडी को मेनटेन करने के लिए वह हाइड्रोथेरेपी लेंगे।

यह पहली बार नहीं है जब अक्षय हाइड्रोथेरेपी लेंगे। अक्षय हर साल जर्मनी जा कर यह ट्रीटमेंट लेते हैं, जो कि एक्सपर्ट्स की निगरानी में पूरा किया जाता है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…