सास की हत्या करके पत्नी संग भाग रहा था

27 मार्च को गुजरात के सूरत में पैसेंजर ट्रेन में सास मथुरी देवी की चाकू से हत्या कर भाग रहे दामाद काे गुरुवार रात को इटारसी में पकड़ाया। आरपीएफ ने आरोपी दामाद पिंटू सोनकर पिता रामसिया (20) निवासी पिपलोद उमरा सूरत काे नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया। पिंटू ने अाए दिन सास के झगड़ने से परेशान हाेकर हत्या कर दी अाैर 36 घंटे तक प|ी से बात छिपाए रखी। हत्या के बाद वह सूरत से प|ी और बच्चों को लेकर गृहग्राम मानिकपुर यूपी जा रहा था। आरपीएफ ने व साइबर सेल की मदद से हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हाथों में आ गया। सूचना पर गुरुवार देर रात सूरत जीआरपी की महिला सब इंस्पेक्टर बीके गरासिया अपने तीन जीआरपी स्टाफ के साथ इटारसी पहुंची। कार्रवाई के बाद आरोपी पिंटू को लेकर सूरत रवाना हो गई।

सूरत से मानिकपुर के लिए सीधी कई ट्रेनें चलती है। लेकिन पिंटू ने हत्या के बाद घर जाकर प|ी और बच्चाें को अलग-अलग ट्रेनाें से मानिकपुर ले जा रहा था। पहले मुंबई गया। वहां से नागपुर। नागपुर से इटारसी के लिए जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस में बैठा। इस बीच आरोपी ने मोबाइल बंद नहीं किया। चूंकि आरोपी, मृतिका अवैध शराब के केस में जीआरपी में कई बार पकड़ा चुके थे। इसलिए जीआरपी क्राइम ब्रांच ने फोटो के आधार पर दोनों की शिनाख्त हो गई व दामाद गायब था। उसका मोबाइल की साइबर सेल से लोकेशन ली। जो हर वक्त बदल रही थी। आरोपी की फोटो गुजरात पुलिस द्वारा सभी स्टेशनों के आरपीएफ-जीआरपी के वाट्सपअप ग्रुपों पर भेज दी थी।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…