अनंतनाग में मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को घेराबंदी तथा तलाशी अभियान (कासो)के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी कीे खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स ,विशेष अभियान समूह, जम्मू -कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने तंगपाव कोकरनाग गांव में तडक़े कासो चलाया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल बाहर जाने वाले सभी मार्गो को सील कर रहे थे, तभी अचानक आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरु हो गयी।

गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए नजदीक के शिविरों से अतिरिक्त सुरक्षाबलों को रवाना कर दिया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने दोनों तरफ से गोलीबारी की पुष्टि करते हुए कहा कि विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…