दीपिका के साथ काम करने को लेकर सलमान खान ने दिया चौकाने वाला बयान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत’ की तैयारी कर रहे है। इस​ फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। तो वहीं सलमान खान और दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें आती रहती है कि इन दोनों के बीच में कुछ खास नहीं है। इससे पहले दीपिका पादुकोण को सलमान खान के अपोजित फिल्म का आॅफर दिया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। हालांकि सलमान खान ने अब दीपिका को लेकर एक बयान दिया है।

सलमान खान ने हाल ही में डीएनए को इंटरव्यू दिया था। अपने इस इंटरव्यू में दीपिका के साथ काम करने को लेकर सलमान खान ने कहा कि सही बताउं तो मैं खुद हैरान हूं कि मैं कब दीपिका के साथ काम करूगां। दीपिका बडी स्टार है। तो ऐसा कुछ होना चाहिए, जिसकी वजह से उनका मेरे साथ काम करना संभव हो सके। अभी तक ऐसा कुछ नहीं है।

इसके बाद सलमान खान ने कहा कि कैटरीना कैफ भारत में मेरी ​हीरोइन है। मैं टाइगर सीरीज के बाद तीसरी बार कैटरीना के साथ काम करने वाला हूं। सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 में मेरे अपोजित है। तो वही साजिद नाडियाडवाला की किक 2 में मैं जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम करूगां। इसलिए इसके बाद कुछ अच्छा आता है। तो दीपिका शायद…

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत’ की तैयारी कर रहे है। यह फिल्म में सलमान खान के अपोजित कैटरीना कैफ नजर आएगी। इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस को काफी इंतजार है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…