समन्वयक चौहान के सामने भड़के भाजपा के ही कार्यकर्ताओं ने कहा-टिकट बदलो

संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता काे टिकट मिलने का धुंधड़का मंडल के कार्यकर्ताओं ने फिर विरोध किया। भाजपा गरोठ विधानसभा क्षेत्र में होली मिलन समारोह में शामिल होने पूर्व संगठन महामंत्री व इंदौर-उज्जैन संभाग समन्वयक माखनसिंह चौहान मंदसौर आए। यहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

दलौदा मंडल के वरिष्ठ नेता बंशीलाल पाटीदार हथुनिया कार्यकर्ताओं के साथ यहां पहुंचे और संभाग समन्वयक से सांसद गुप्ता को फिर टिकट देने का विरोध किया और टिकट बदलने की मांग की। उनके साथ अाए करीब 200 कार्यकर्ताअाें ने गुप्ता के विराेध में ‘सांसद मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए। पाटीदार ने बताया कि गुप्ता को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भीषण नाराजगी है, इसलिए उनका हारना तय है। गुप्ता पट्टों के बल पर चुनाव जीतने का दम भर रहे हैं, लेकिन यह बात किसान भी जानते हैं कि उन्हें पट्टे कैसे मिले हैं।

उन्होंने अधिकारियों को 30 से 40 हजार रुपए दिए हैं तब जाकर पट्टे मिले हैं। सांसद ने जो पंचायतों में टैंकर दिए वे इतने घटिया हैं कि सभी खराब हो गए। शिकायतों के बाद समन्वयक चौहान ने सभी को पार्टी के फैसले के साथ चलने व उनकी बात वरिष्ठ स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। भाजपा प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कियावत, महामंत्री महेंद्र चौरड़िया, महामंत्री अजय चौहान, पूर्व संघ चालक गुरुचरण बग्गा, पूर्व विधायक कैलाश चावला सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

विरोध को लेकर सामने आई यह कहानी – सूत्रों के अनुसार समन्वयक चौहान शनिवार रात मंदसौर पहुंचे और प्रदेश महामंत्री गुर्जर के निवास पर भोजन किया। रविवार सुबह सभी नेताओं से सक्रिय होने के निर्देश दिए। दोपहर को सांसद का विरोध होने लगा। इसका मुख्य कारण आगामी दिनों में नपा व मंडी चुनाव को लेकर किया जा रहा है। बताया जाता है पाटीदार को मंडी व जिला उपाध्यक्ष अनिल कियावत को नगरपालिका अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ने की लालसा होना है।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…