IPL 2019: अजिंक्य रहाणे पर भी लगा स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना

इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल ने राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्हें यह जुर्माना इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सत्र में चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ निर्धारित समय पर ओवर खत्म नहीं कर पाने की वजह से लगाया गया है। यह मुकाबला रविवार एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था, जहां राजस्थान रॉयल्स को 8 रनों से हार मिली थी।

आईपीएल ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की आचार संहिता के तहत स्लो ओवर रेट का राजस्थान रॉयल्स टीम का इस सीजन में यह पहला अपराध था। इस वजह से कप्तान अजिंक्य रहाणे पर IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।’

जुर्माना भरने वाले रहाणे इस सीजन दूसरे कप्तान हैं। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस मैच में पंजाब ने दर्ज की थी।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 46 गेंद में नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत चेन्नै सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट पर 175 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की टीम 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…