झोपड़ी में आग लगने से मासूम बच्ची की मौत

मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के गंगबरिया गांव में एक झोपड़ी में आग लगने से उसकी चपेट में आई एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रामाधार चौधरी और उसकी पत्नी कल खेत में बनी एक झोपड़ी में पांच माह की मासूम बच्ची को सुलाकर काम पर गए थे, तभी झोपड़ी में अचानक आग लग गयी जिससे झोपड़ी में सो रही मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि चूल्हे की आग से झोपड़ी में आग लगी है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

  • Related Posts

    पन्ना में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार निलंबित, रिश्वत पर बयान का वीडियो हुआ था वायरल

    कैमरे पर कहा था- खुशी-खुशी पैसे लेता हूं, सरकार ने भोपाल कार्यालय से किया संबद्ध पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार…

    इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, युवक-युवती ने कूदकर बचाई जान

    तेजाजी नगर के गल्ला फांटे के पास हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चलती कार में अचानक आग लग…