शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत

गुरुवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार ने तेज शुरुआत की है। सुबह के 9 बजकर 18 मिनट पर सेंसेक्स 108 अंकों की तेजी के साथ 38,793 पर और निफ्टी 36 अंकों की तेजी के साथ 11,634 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 41 हरे और 9 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स की बात करें निफ्टी का मिडकैप 0.61 फीसद और स्मॉलकैप 0.79 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स 192.40 अंक टूटकर 38,684.72 पर और निफ्टी 45.95 अंकों की गिरावट के साथ 11,598 पर कारोबार कर बंद हुआ था।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: आज के कारोबार में दिन के साढ़े नौ बजे निफ्टी ऑटो 0.40 फीसद की तेजी, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.58 फीसद की तेजी, निफ्टी एफएमसीजी 0.04 फीसद की गिरावट, निफ्टी आईटी 0.75 फीसद की तेजी, निफ्टी मेटल 0.69 फीसद की तेजी, निफ्टी फार्मा 0.34 फीसद की तेजी और निफ्टी रियलिटी 1.91 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल: आज प्रमुख एशियाई बाजारों ने मिली जुली शुरुआत की है। दिन के 9 बजकर 6 मिनट पर जापान का निक्केई 0.32 फीसद की तेजी के साथ 21794 पर, चीन का शांघाई 0.94 फीसद की तेजी के साथ 3246 पर और हैंगसेंग 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 29936 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.01 फीसद की तेजी के साथ 2206 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिकी बाजारों की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 0.64 फीसद की तेजी के साथ 26384 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 0.21 फीसद की तेजी के साथ 2879 पर और नैस्डैक 0.05 फीसद की गिरावट के साथ 7891 पर कारोबार कर बंद हुआ था।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…