लाल सेब से कई गुना ज्यादा बेहतर है आपके लिए हरा सेब

सेब हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह बात हम सभी जानते है। लेकिन बता दें कि लाल सेब से ज्यादा अच्छे होते है हरे सेब। इसके सा​थ ही हरे सेब भी मी​ठे होते है। इन सेबों को लोग बहुत कम खाते है। लेकिन इसकी एक खास विशेषता है कि ये सेब लाल सेब से ज्यादा फायदेमंद होते है। हालांकि हरे सेब लाल सेब से थोडे महंगे होते है। लेकिन इनमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और कई प्रकार के एंटी आॅक्सीडेंट पाए जाते है। जो कि लाल सेब से ज्यादा होते है।

विटामिन ए, सी और के से भरपूर इस सेब को खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। पोषक से भरपूर ये हरा सेब भूख से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है। इसके अलावा आप यदि डायबिटीज के शिकार है। तो आप हरे सेब का सेवन करना चाहिए। क्योंकि एक तो इसमें शुगर की मात्रा काफी कम पाई जाती है। तो वहीं दूसरे इसमें फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

इसके साथ ही इसको आप छिलके के साथ भी खा सकते है। तो वहीं रहे सेब में फ्लावोनोइड पाया जाता है। यह तत्व अस्थमा जैसे रोग में बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इसके सेवन से फेफडे भी स्वस्थ रहते है। इसके सेवन से फेफडे सही तरीके से काम करते है। यदि महिलाएं हर दिन रोज हरा सेब खाती है। तो उनको होने वाले फेफडो के कैसर की संभावना 21 फीसदी कम हो जाती है।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…