पुलिस हिरासत में पिटाई से आदिवासी युवक की मौत

उमरिया में पुलिस की पिटाई से एक बैगा आदिवासी की मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस रविवार को सुबह युवक को उसके घर से थाने ले गई थी। इसके बाद शाम को मृत अवस्था में अस्पताल पहुंचा दिया। एसपी सचिन शर्मा ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

परिजनों का कहना है कि युवक स्वामीदीन बैगा को पूछताछ के लिए ताला चौकी पुलिस उठाकर ले गई। इसके बाद थाने में पुलिस ने युवक की पिटाई की। पति के बचाव में थाने पहुंची पत्नी को पुलिस ने थाने से भगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक को किस अपराध में पुलिस ने पकड़ा और चौकी ले गई। इसकी भी जानकारी हमें नहीं दी गई।

मृतक स्वामीदीन बैगा ताला गांव का रहने वाला था। घटना के सामने आते ही एसपी सचिन शर्मा ने तत्काल मामले को संज्ञान लिया। उन्होंने पुलिस चौकी प्रभारी लता मेश्राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…