राहुल गांधी ने भाजपा के घोषणापत्र को बताया ‘अदूरदर्शी और अहंकार’ भरा

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 का अपना घोषण पत्र सोमवार को जारी कर दिया है। भाजपा के घोषणापत्र को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक व्यक्ति’ की आवाज बताया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने दावा किया है कि भाजपा ने इसे बंद कमरे तैयार किया है। इसममें दूरदर्शिता का अभाव है। अपनी पार्टी के घोषणापत्र के बारे में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र लंबे विचार विमर्श के बाद तैयार किया गया है। उसमें जनता की आवाज को शामिल किया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि कांग्रेस का घोषणा पत्र चर्चा के माध्यम से बनाया गया था। एक मिलियन से अधिक भारतीय लोगों की आवाज यह बुद्धिमान और शक्तिशाली है। बीजेपी मेनिफेस्टो एक बंद कमरे में बनाया गया था। एक अलग-थलग आदमी की आवाज, यह अदूरदर्शी और अभिमानी भरा है।

इसके अलावा सोमवार को कांग्रेस के नेता अहमद पटेल ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी को संकल्प पत्र नहीं, बल्कि माफीनामा जारी करना चाहिए था। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भापजा की ओर से जारी घोषणापत्र से गायब मुद्दों को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, कालाधन, नोटबंदी जैसे सरकार के पिछले वादों का क्या हुआ?

तो वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार का सफरनामा जुमलों से झासों तक है। सरकार का मूल मंत्र है— झांसों में फांसों। फिर एक बार झांसा पत्र तैयार किया है। देश के विश्वास में सरकार ने जहर घोल दिया है। 2014 के 125 वादों का क्या हुआ? जब कोई अपना काम नहीं करता तो बहानेबाजी करता है। अपनी नाकामी का इल्जाम दूसरों पर मढ़ देना और रोज नए बहाने बनाना।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…