कारोबार शुरू होते ही Sensex-Nifty में दिखी मामूली गिरावट

घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई है। कारोबार शुरु होते ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। गिरावट के इस माहौल में फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( बीएसई ) का तीस शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 18.01 अंक यानि 0.047 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,682.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई ) का पचास शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 13.60 अंक यानि 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,590.90 के स्तर पर पहुंच गया है।

कल के कारोबार के दौरान शेयर बाजार सुबह बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला और कारोबार की समाप्ति पर ये गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबार की शुरूआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( बीएसई ) का तीस शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 177.51 अंक यानि 0.46 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 38,862.23 के स्तर पर खुला और कारोबार की समाप्ति पर ये 161.70 अंक यानि 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,700.53 के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( एनएसई ) का पचास शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी कारोबार की शुरूआत में 67.95 अंक यानि 0.59 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11,665.95 के स्तर खुला और कारोबार की समाप्ति पर ये 61.45 अंक यानि 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,604.50 के स्तर पर बंद हुआ।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…