किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वार्नर ने बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड

आईपीएल 2019 में सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने छह विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। तो वहीं पंजाब ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

सनराइजर्स की तरफ से इस मैच में डेविड वार्नर ने शानदार पारी खेली। वार्नर ने पंजाब के खिलाफ अर्धशतक लगाकर अपने नाम एक रिकॉर्ड कायम कर लिया है। इस मैच में उन्होंने 53 गेंदों पर 71 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। वार्नर के नाम अब पंजाब के खिलाफ कुल 9वां 50 प्लस का स्कोर है। पंजाब के खिलाफ उन्‍होंने लगातार सात मैचों में 50 से ज्‍यादा रन बनाए हैं।

वार्नर इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी इस प्रकार का कारनामा कर चुके है। इसके साथ ही अब दो टीमों के खिलाफ लगातार सात मैचों में 50 या उससे ज्यादा का रन बना चुके है। वार्नर के बाद इस मामले मेें क्रिस गेल और जॉस बटलर का नाम आता है। इन दोनों खिलाडियों ने भी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा रन बनाए है।

सोमवार को पंजाब के खिलाफ वार्नर ने अपना अबतक का आईपीएल इतिहास का सबसे धीमा अर्धशतक बनाया है। उन्होंने अपने 50 रन बनाने में 49 गेंदों का सामना किया। हालांकि इससेस पहले उन्होंने साल 2017 में पंजाब के खिलाफ ही 45 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…