शाहरुख के बगल में साक्षी, KKR की हार के बाद ऐसे मिली धोनी से नजरें

चेन्नई के एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आईपीएल के एक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 7 विकेट से हरा दिया. मैच के बाद विजेता टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई.

इस तस्वीर में मैच में केकेआर को हराने के बाद कैप्टन कूल ड्रेसिंग रूम की तरफ आगे बढ़े. तभी उनकी नजर ऊपर खड़े एक शख्स पर पड़ी. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान थे.

हालांकि, यह तस्वीर यहीं पूरी नहीं हुई बल्कि इसमें एक चेहरा और था जिसने मैच के दौरान भी कई बार कैमरे को अपनी ओर आने के लिए मजबूर किया. दरअसल, यह चेहरा था एम एस धोनी की पत्नी साक्षी का. यह तस्वीर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है.

इस तस्वीर में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ऊपर से नीचे नीचे खड़े धोनी से नजरें मिला रहे थे और वहीं पर शाहरुख के बगल में उनकी पत्नी भी यह नजारा देख रही थीं. हालांकि, यह कहा नहीं जा सकता कि धोनी की नजर किस पर थी, अपनी पत्नी पर या फिर शाहरुख पर. लेकिन तस्वीर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी और शाहरुख एक दूसरे को देखकर स्माइल कर रहे थे.

चेन्नई में खेले इस मैच में धोनी के धुरंधरों ने शाहरुख खान की टीम को 7 विकेट से हरा दिया. कोलकाता की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी और इसमें अकेले आंद्रे रसेल का योगदान नाबाद 50 रनों का रहा. इस लक्ष्य को चेन्नई ने 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…