IPL-12: MI से KXIP की टक्कर

मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच IPL सीजन 12 का 24वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब ने अपने आखिरी तीनों मैच घर में खेले हैं और जीत हासिल की है. दोनों टीमों के लिए यह मैच अपनी लय को बनाए रखने के लिहाज से बेहद जरूरी है. पंजाब ने सोमवार को हैदराबाद को मात देकर अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है तो वहीं मुंबई की टीम इस समय अंकतालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है.

घर में खेलने के कारण मुंबई का इस मैच में पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन मुंबई के खिलाड़ियों को पंजाब के खिलाफ एक ईकाई के तौर पर खेलना होगा. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को आगे से टीम का नेतृत्व करना होगा. वहीं, अगर पंजाब की बात की जाए तो उसके बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत की है. वहीं वानखेड़े की विकेट पर स्ट्रोक लगाना आसान होगा. लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल जिस तरह की फॉर्म में हैं, वह दोनों वानखेड़े की विकेट पर बल्लेबाजी के लिए उतारू होंगे.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…