हितों के टकराव मामले में गांगुली को राहत

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष और आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली को हितों के टकराव मामले में राहत मिली है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में बैठने से नहीं रोका जाएगा। हालांकि, इस मामले में उन्हें बीसीसीआई लोकपाल के सामने पेश होना पड़ सकता है। कोलकाता के तीन प्रशंसकों भासवती सांतुआ, रणजीत सील और अभिजीत मुखर्जी ने बीसीसीआई लोकपाल को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि गांगुली की दोहरी भूमिका हितों के टकराव के अंतर्गत आती है।

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, जस्टिस (रिटायर्ड) डीके जैन इस मामले में अंतिम फैसला लेने से पहले गांगुली का पक्ष सुनना चाहते हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में बैठने से नहीं रोका गया है। कोई कानून उन्हें डगआउट में मौजूद रहने से नहीं रोक सकता। अगर गांगुली डगआउट की जगह कहीं और बैठना चाहते हैं तो यह उनका फैसला होगा।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…