इराक में सैन्य अभियान में आईएस के 12 आतंकवादी मारे गए

इराक के केंद्रीय प्रांत सलाउद्दीन और दियला में फैले हमरीन पर्वत श्रृंखला में इराकी सुरक्षा बलों के शुरु किये गये अभियान के दौरान गुरुवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 12 आतंकवादी मारे गए। आतंकवाद निरोधी सेवा (सीटीएस) की ओर से जारी बयान के अनुसार सीटीएस ने दिन में अभियान को अंजाम दिया।

बयान में कहा गया है कि सेना ने आईएस के 12 आतंकवादियों को मार गिराया और एक मुख्यालय और एक ठिकाना को नष्ट किया जिसका इस्तेमाल समूह ने अल-नाबा अखबार को प्रकाशित करने के लिए किया था। इसके अलावा 11 अन्य ठिकानों को नष्ट किया और भारी मात्रा में हथियारों एवं गोला-बारूद को जब्त किया।

इराक ने दिसंबर 2017 में सुरक्षा बलों, हशद शाबी इकाइयों के अर्धसैनिक बलों, आईएस-विरोधी अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बलों की मदद से कट्टरपंथी समूहों के द्वारा कब्जा किये गये क्षेत्रों को वापस लेने के बाद आईएस से पूर्ण मुक्ति की घोषणा की थी। हालांकि आईएस के शेष आतंकवादी शहरी इलाकों में छिप गये या रेगिस्तानी और बीहड़ इलाकों चले गये जहां से सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ हमलों को अंजाम देने लगे।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…