दिग्विजय ने पूछा- खाते में 15 लाख आए?

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जनसभा के दौरान अजीब वाकया सामने आया। दिग्विजय सिंह अपने भाषण के दौरान पूछ रहे थे कि मोदीजी ने 15 लाख रुपए देने का वादा किया था, क्या किसी के खाते में पैसे आए? जिसके खाते में 15 लाख आए वो हाथ उठाएं। इस पर युवक ने हाथ उठाकर कहा मेरे खाते में आ गए। दिग्विजय ने उसे मंच पर बुलाकर जानकारी मांगी। युवक ने मंच से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों को मारा।

युवक के इस जवाब के बात दिग्विजय सिंह ने नाराजगी भरे लहजे में कहा, “अरे तेरे खाते में 15 लाख आए, या नहीं। तुम्हें नौकरी मिली। क्या बात करते हो। तेरे खाते में 15 लाख आ गए।’ इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस के एक अन्य नेता ने युवक को मंच से नीचे उतार दिया।

16 साल बाद कोई चुनाव लड़ रहे हैं दिग्विजय सिंह
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने उनके खिलाफ साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है। दिग्विजय ने इससे पहले 2003 में मप्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था। सत्ता गंवाने के बाद दिग्विजय ने 10 साल तक चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। 2014 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। इस बार उन्होंने मध्यप्रदेश की किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि, उनकी प्राथमिकता राजगढ़ लोकसभा सीट थी। लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि बड़े नेताओं को मुश्किल सीटों से लड़ना चाहिए। इसके बाद ही दिग्विजय कहीं से भी लड़ने को तैयार हो गए थे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…