कांग्रेस-बीजेपी की गलत नीतियों से बर्बादी के मुहाने पर खड़ा है देश : मायावती

बस्ती: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए आरोप लगाया कि दोनों पार्टी की गलत नीतियों के कारण देश बर्बादी के मुहाने पर खड़ा है. शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सपा-बसपा गठबंधन की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और अधिकांश राज्यों में लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रही लेकिन गरीबी और बेरोजगारी खत्म नहीं हुई. बल्कि किसान और मेहनतकश तबाह होते चले गए.

उन्होंने कहा कि दलितों को उनके कानूनी अधिकार अब तक नहीं मिले हैं. मेहनतकशों को रोजगार की तलाश में महानगरों की ओर भागना पड़ रहा है. मायावती ने कहा कि कांग्रेस के बाद केंद्र की सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी पूर्ववर्ती के पद-चिह्नों पर चलती रही, जिससे आरएसएस वादी, पूंजीवादी और जातिवादी तत्वों को बढ़ावा मिला.

उन्होंने कहा कि नाटक बाजी और जुमलेबाजी के चलते बीजेपी सरकार मौजूदा चुनाव में केंद्र की सत्ता से बेदखल हो जाएगी. बसपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों में से एक चौथाई भी पूरे नहीं किए हैं.

प्रधानमंत्री द्वारा पूंजीपतियों की चौकीदारी से किसान परेशान हैं, बीजेपी की जातिवादी, पूंजीवादी और संप्रदाय वादी नीतियों से दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का भला नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया.

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…