चौकीदार चोर कहने से कुछ नहीं होता; मैं कहती हूं पूरा विपक्ष ही चोर है: जयाप्रदा

गुना. भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक जयाप्रदा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि राफेल डील के मामले में चौकीदार चोर कहने से कुछ नहीं होता, न्यायालय के कदम के बाद वे बौखला गए हैं। जयप्रदा राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रोडमल नागर के पक्ष में चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीनागंज में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां गठबंधन के नाम पर मोदी को डराने का प्रयास कर रही है, वे कहते हैं चौकीदार चोर हैं। मैं कहती हूं कि सारा विपक्ष चोर है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मैं उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी में थी, वहां महिलाओं का सम्मान नही था, अब मैं गर्व के साथ कह सकती हूं कि भाजपा में पूरी तरह सुरक्षित हूं। जयप्रदा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधते कहा कि आपका क्षेत्र है परंतु आपने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है। भोपाल से वह हार रहे हैं।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…