डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ट्वीट करने से पहले सोच लें, निलंबित हो सकता है आपका अकाउंट

सैन फ्रांसिस्को: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के विरोधी दो राजनीतिक कार्यकर्ताओं एड और ब्रायन क्रैसेनस्टीन के खातों को स्थाई रूप से निलंबित कर दिया है. प्लेटफॉर्म पर दोनों के क्रमश: 925,000 और 700,000 फॉलोअर्स हैं. क्रैसेनस्टाइन भाइयों ने अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए कथित तौर पर कई फर्जी खातें बनाए और उनका इस्तेमाल किया. कंपनी ने उनका अकाउंट निलंबित कर दिया है. जिसके बाद अब वह ट्विटर पर अपने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.

समाचार वेबसाइट डेडलाइन ने शुक्रवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के हवाले से कहा, “ट्विटर के नियम सभी पर लागू होते हैं. कई फर्जी खातों का संचालन और अकाउंट की खरीद-फरोख्त करना सख्त वर्जित है. इन व्यवहारों में संलग्न होने से सेवा से स्थाई निलंबन हो जाएगा.” हालांकि फेसबुक पर एक पोस्ट में भाइयों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है.

एड क्रैसेनस्टीन ने लिखा, “अगर ट्विटर बहुत से खाते रखने के लिए हम पर प्रतिबंध लगाना चाहता हैं तो यह उसका अधिकार है.” क्रैसेनस्टीन ने आगे कहा, “हमारे कई खातों ने ट्विटर के किसी भी नियम को नहीं तोड़ा, लेकिन यह उनका अधिकार है कि वह जिसे चाहें उसे प्रतिबंधित कर सकते हैं. बस चीज जो उन्हें नहीं करनी चाहिए वह यह है कि बार-बार हमारे ऊपर यह आरोप न लगाए कि हमने अकाउंट की खरीद-फरोख्त की.”

दोनों भाइयों पर अभी के लिए ट्विटर का प्रतिबंध स्थाई लगता है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनका मजबूत इनकार क्या माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट को निलंबन हटाने के लिए मना सकता हैं.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…