Digvijaya Singh की जीत के लिए यज्ञ करना पड़ा भारी, निरंजनी अखाड़े ने ‘मिर्ची बाबा’ को निकाला

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्ची से यज्ञ करने वाले महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी वैराग्यानंद को निरंजनी अखाड़े ने निकाल दिया है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए लाल मिर्च से ‘दिग्विजय यज्ञ’ किया था। इस खास यज्ञ में उन्होंने पांच क्विंटल लाल मिर्च का इस्तेमाल किया था और ये दावा किया था कि उनकी जीत तय है। ऐसा नहीं होने की सूरत में मिर्ची बाबा ने उसी यज्ञ कुंड में समाधि लेने की बात कही थी।

चुनाव नतीजे आने के बाद से ही उन्हें लोग लगातार फोन कर रहे थे। गुरुवार को लोगों ने दिग्विजय की हार पर बाबा को समाधि लेने की याद दिलाने के लिए फोन लगाना शुरू किए। अधिकांश के फोन नहीं लगे। राहुल नाम के युवक का फोन लगा तो बाबा नाराज हो गए। युवक ने बाबा से फोन पर कहा कि दिग्विजय सिंह हार गए हैं। उनकी जीत के लिए मिर्चियों का हवन भी कराया था। अब कहां और कब समाधि ले रहे हो? इस बात पर बाबा खीज गए और मोबाइल फोन बंद कर लिया। ऑडियो वायरल होने के बाद नईदुनिया ने बाबा को कई बार मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। ऐसी जानकारी आ रही है कि वो भोपाल के मीनाल रेसीडेंसी स्थित अपने किराए के घर से हरिद्वार चले गए हैं।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…