इस खास भाषण के साथ खत्म होगा डोनाल्ड ट्रंप का जापान दौरा, शिंजो आबे भी होंगे साथ

टोक्यो: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना जापान दौरा खत्म कर मंगलवार को अपने देश लौटने वाले हैं. इससे पहले वह अमेरिकी बलों को मेमोरियल डे भाषण देने के लिए एक अमेरिकी युद्धपोत पर रुकेंगे. ट्रंप योकोसूका में एक सैन्य अड्डे के पास दो पोत पर सवार होंगे.

शिंजो आबे रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप के साथ मजबूत
इनमें से एक जापानी विध्वंसक पोत ‘जे.एस.कागा’ है जहां जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे उनके साथ मौजूद होंगे. दूसरा ‘यूएसएस वास्प’ है जो कई प्रयोजनों में इस्तेमाल होने वाला पोत है जहां से वह अमेरिकी सेना के 800 सदस्यों को मेमोरियल डे भाषण देंगे.

सम्राट नारुहितो और सम्राज्ञी मसाको भी ट्रंप एवं प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ जा सकते थे. अमेरिका ने सोमवार को मेमोरियल डे के मौके पर अपने शहीदों को सम्मानित किया. ट्रंप अमेरिकी सैनिकों के समाधि स्थल पर न जाने के लिए आलोचनाओं का शिकार होते रहे हैं लेकिन जापान के दौरे पर निकलने से पहले उन्होंने ‘आर्लिंगटन सीमेट्री’ में कब्रों पर झंडा लगाया था.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…