लिवाली बढ़ने से सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी

नई दिल्ली: विदेशों में मजबूती और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 33,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के ताजा उठाव के कारण चांदी की कीमत भी 330 रुपये की तेजी के साथ 37,890 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी. बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सकारात्मक रुख और घरेलू मांग में तेजी के कारण कारोबारी धारणा में तेजी आई जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई.

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के तनाव बढ़ने के बीच निवेशकों में सर्राफा मांग बढ़ने के कारण न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,337 डॉलर प्रति औंस हो गया. जबकि चांदी भी तेजी के साथ 14.89 डॉलर प्रति औंस हो गयी. दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने के भाव में 200 -200 रुपये की तेजी रही और ये क्रमश: 33,570 और 33,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. हालांकि गिन्नी (8ग्राम) 26,700 रुपये के पिछले स्तर पर बनी रही.

चांदी हाजिर की कीमत 330 रुपये बढ़कर 37,890 प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 251 रुपये की तेजी के साथ 36,906 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…