पाक फौज पूरी तरह से सक्षम, किसी भी खतरे का जवाब देने को तैयार : पाकिस्तान सेना प्रमुख

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बुधवार को कहा कि फौज ‘पूरी तरह से सक्षम’ है और देश के सामने आने वाले किसी भी खतरे का जवाब देने को तैयार है. वह रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय में आयोजित फॉरमेशन कमांडर्स के सालाना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. जनरल बाजवा ने फरवरी में भारत के साथ टकराव के दौरान ‘कड़ी प्रतिक्रिया’ देने की भी सराहना की.

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था और वे लगभग युद्ध के कगार पर पहुंच गए थे. भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर घुसकर बालाकोट में आतंकवादियों के प्रशिक्षण अड्डे को निशाना बनाया था जिसके एक दिन बाद पाकिस्तान ने जवाबी हमला किया था.

क्या है सर्जिकल स्ट्राइक?
मालूम हो कि सर्जिकल स्ट्राइक एक ऐसी सैन्य कार्रवाई है जिसमें एक से अधिक सैन्य लक्ष्यों को नुकसान पहुंचाया जाता है और उसके पश्चात हमला करने वाली सैनिक इकाई तुरंत वापस लौट आती है. इस तरह की कार्रवाई में प्रयास किया जाता है कि गैर-सैनिक ठिकानों, जैसे- आसपास की इमारतें, बिल्डिंग, वाहन या सार्वजनिक आधारभूत संरचनाओं को कम से कम नुकसान पहुंचे.

2016 में भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देते हुए 7 आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया था और 38 आतंकियों को भी मार गिराया था.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…