अमेरिकी के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगी सेंध, एक संदिग्ध हिरासत में

वॉशिंगटन । अमेरिकी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले राष्ट्रपति भवन जिसे हम सब व्हाइट हाउस (White House) के नाम से भी जानते हैं, बुधवार को व्हाइट हाउस की सुरक्षा में सेंध उस वक्त लग गई जब व्हाइट हाउस में अमेरिका की खुफिया सेवाओं ने एक संदिग्ध को यहां से गिरफ्तार किया। यह शख्स व्हाइट हाउस परिसर में एक बैग फेंककर सुरक्षा घेरे से फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद व्हाइट हाउस की पूरी तरह से घेराबंदी(White House Lockdown) कर दी गई है।

व्हाइट हाउस(White House) के सुरक्षा अधिकारियों ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया, ‘ आज करीब 2 बजकर 45 मिनट पर एक शख्स ने व्हाइट हाउस परिसर में एक बैग फेंका और भागने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद तुरंत उसे अमेरिका की खुफिया सेवाओं ने हिरासत में ले लिया।’हालांकि सुरक्षा अधिकारियों ने अबतक इस संदिग्ध के नाम का खुलासा नहीं किया है।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विव

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय 365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद मुख्यमंत्री साय…