नई नवेली दुल्हन Sophie Turner ने Priyanka Chopra Jonas की स्विमिंग पूल वाली तस्वीरों पर किया कमेंट

नई दिल्ली । प्रियंका चोपड़ा चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) पिछले कुछ दिनों से अपने जेठ-जेठानी जो जोनस (Joe Jonas) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) की शादी को लेकर व्यस्त रही। पेरिस में दोनों ने जून के आखिरी वीकेंड में शादी की। फिलहाल प्रियंका वेकेशन पर हैं और अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे निक ने कैमरे में कैद किया। इन तस्वीरों पर प्रियंका की जोठानी सोफी टर्नर ने कमेंट भी किया है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को खुद से जुड़ी अपडेट्स देती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने कुछ और तस्वीरों को शेयर किया है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी है कि इन तस्वीरों को पति निक जोनस ने क्लिक किया है। प्रियंका ने यह भी लिखा कि वेकेशन का बेस्ट यूज, जब पति फोटो खींच रहा हो।

प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर के बीच अच्छी बॉन्डिंग रही प्रियंका ने हाल ही में जो और सोफी की शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…