नए कांग्रेस अध्यक्ष पर निर्णय ‘जल्द से जल्द’ लेना चाहिए : सिंधिया

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी को ‘जल्द से जल्द’ नए अध्यक्ष पर निर्णय ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी ऐसी शख्सियत को कांग्रेस अध्यक्ष पद दिया जाना चाहिए जो पार्टी में नई ऊर्जा भर पार्टी को ‘मजबूत’ कर सके।

सिंधिया ने यहां एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि जिस राहुल गांधी जी ने केवल कांग्रेस का ही नहीं बल्कि देश के लोगों का नेतृत्व किया है, वे अपने पद को छोड़ देंगे।’

उन्होंने कहा, ‘यह कांग्रेस के लिए एक गंभीर समय है। राहुल गांधी जी को मनाने के सभी प्रयास विफल हो गए हैं, लेकिन जब वह निर्णय लेते हैं, तो उस पर कायम रहते हैं और मुझे उन पर गर्व है।’

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…