शुभमन गिल के दोहरे शतक और शहबाज नदीम की घातक गेंदबाजी से जीता भारत

India a vs West Indies A unofficial Test Series: टीम इंडिया ए और वेस्टइंडीज ए के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया तीन मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला ड्रॉ हो गया। मैच के ड्रॉ होने से टीम इंडिया ए पर कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि भारतीय टीम ने पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली थी।

पांच मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज में 4-1 से जीत हासिल करने के बाद इंडिया ए ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपनी मुट्ठी में कर ली थी। तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और मैच को ड्रॉ करा लिया। इस मैच में टीम इंडिया ए के धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल ने दोहरा शतक ठोका।

आखिरी मैच में शुभमन गिल के दोहरे शतक और शहबाज नदीम के इस सीरीज में 3 बार 5-5 विकेट लेने के चलते टीम इंडिया ए ने ये सीरीज 2-0 से अफने नाम की। शहबाज ने आखिरी मैच की आखिरी पारी की 6 विकेट में से 5 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, बाकी गेंदबाज अच्छी परफॉर्मेंस नहीं कर पाए और मैच ड्रॉ हो गया, लेकिन शहबाज नदीम ने पूरे टूर पर अपनी छाप छोड़ी।

झारखंड के लेफ्ट आर्म ऑर्थोडोक्स गेंदबाज शहबाज नदीम ने टेस्ट सीरीज के केवल दो मैच खेले, जिसमें उन्होंने 15 विकेट अपने नाम किए। दूसरे टेस्ट मैच में शहबाज नदीम ने 10 विकेट झटके। इस सीरीज में टीम इंडिया ए के कप्तान हनुमा विहारी ने एक शतक और एक अर्धशतक के दम पर 224 रन बनााए। रिद्धिमान साहा ने 2 अर्धशतकों के दम पर 137 रन बनाए।

इंडिया ए के लिए वेस्टइंडीज ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेलने वाले कई खिलाड़ी 22 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया का भी हिस्सा हैं। वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम इंडिया को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जो आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…