संगीत की दुनिया में भी नाम कमा रही आलिया, शेयर किया इस सॉन्ग का टीजर

बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट पिछले दिनों ही अपने म्यूजिक विडियो को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं और यह सॉन्ग उन्होंने मशहूर सिंगर-रैपर दूरबीन के साथ गाया है जो कि अपने पिछले सॉन्ग ‘लैम्बर्गिनी’ से भी काफी फेमस हो चुका हैं और एक दिन पहले ही आलिया द्वारा गाने के सिंगर्स के साथ सॉन्ग का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया था और अब उन्होंने इसका एक टीजर विडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है.

एक्ट्रेस आलिया के सॉन्ग का टीजर रिलीज किए जाने के बाद फैन्स बेसब्री से इस गाने के रिलीज होने का इंतजार भी अब कर रहे हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही आलिया को अपनी बेस्ट फ्रेंड के संगीत में दूरबीन के हिट सॉन्ग ‘लेम्बर्गिनी’ पर डान्स करते हुए भी देखा गया था और इसका एक विडियो इंटरनेट पर भी वायरल हो गया था. वैसे एक्ट्रेस इससे पहले भी अपनी फिल्मों के गाने ‘समझावां’ और ‘इक कुडी’ के वर्जन को अपनी आवाज बखूबी दे चुकी हैं.

साथ ही एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आलिया इस समय कई फिल्मों में बिजी नजर आ रही हैं. जबकि अभिनेता रणबीर कपूर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’, अपने पिता की फिल्म ‘सड़क 2’ में भी काम कर रही हैं. वहीं इसके अलावा वे अभिनेता सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ और करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘तख्त’ में भी दिखेंगी.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…