बाढ़ पीड़ितों की मदद पर बोले अक्षय- ‘कहाँ लेकर जाना हैं इतना पैसा..’

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर ही उन लोगों की मदद करते हैं जो प्राकृतिक आपदा के कारण सब कुछ खो बैठे हैं. इससे उनकी दरियादिली पता चलती है. हाल ही में अक्षय कुमार ने असम में आई भीषण बाढ़ को लेकर 2 करोड़ रूपए दान किए थे. उन्होंने असम के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड और काजीरंगा नेशनल पार्क को 1-1 करोड़ रुपये दान में देने की घोषणा की थी. ऐसे ही वो अक्सर पैसों की मदद करते रहते हैं. इसी के बारे में अक्षय ने खुलकर बात की है.

दरअसल, इसी बारे में अक्षय कुमार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘भगवान ने उन पर काफी कृपा की है, उन्हें काफी पैसे दिए हैं, वैसे भी उन्हें पैसे लेकर कहां जाना है..’ इसी के चलते वो उन लोगों की मदद करते हैं जिन्हें जरूरत होती है. आगे बात करते हुए अक्षय ने कहा-

‘असम बाढ़ की आ रही तस्वीरों ने उन्हें अंदर तक दुखी कर दिया था, मुझे एक फोटो ने काफी प्रभावित किया, जिसमें एक मां अपने बच्चे को कंधे पर बैठाकर बाढ़ के पानी से गुजर रही थीं, उनके चेहरे पर कोई दुख, तनाव नहीं दिख रहा था. ऐसी तस्वीरों को देखकर मैंने सोचा ये किसी के साथ भी हो सकता है, ये मेरा परिवार भी हो सकता है, हमें अपनी तरफ से जरूर मदद करनी चाहिए..’ इतना ही नहीं, अक्षय ने आगे कहा कि ‘मैंने बिना सोचे पैसे दिए थे, भगवान की कृपा है मुझ पर, कहां लेकर जाना है पैसा..’

इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो हाल ही में अक्षय की फिल्म ‘मिशन मंगल’ रिलीज़ हुई है जो 100 करोड़ के पार पहुँच गई है और दर्शकों से इसे काफी प्यार मिल रहा है.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…