‘श्रीदेवी बंगलो’ : नहीं होगी प्रिया प्रकाश की मुश्किलें कम, एक और लीगल नोटिस थमाएंगे बोनी कपूर

प्रिया प्रकाश वारियर की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ एक बार फिर खतरे में पड़ रही है. जब से फिल्म का टीजर सामने आया है तब से ही यह विवादों में घिरी हुई नजर आ रही है. काफी समय पहले ही श्रीदेवी के पति बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माताओं को लीगल नोटिस थमा चुके हैं, जिन्हें वह सभी कई बार नज़रअंदाज भी कर चुके हैं. हालांकि अब बोनी कपूर द्वारा फिल्म के नाम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मेकर्स को लीगल नोटिस भेजने का फैसला लिया गया है. बोनी कपूर के मुताबिक़, मेकर्स को इस टाइटल का उपयोग नहीं करना चाहिए.

बता दें कि शुरुआत तब हुई जब फिल्म के टीजर में हीरोइन प्रिया की मौत का सीन उसी तरह दिखाया है जैसे श्रीदेवी की मौत होने की खबर मिली थी और इस टीजर के आते ही श्रीदेवी के पति बोनी कपूर द्वारा फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा गया था, हालांकि इसका कोई असर देखने को नहीं मिला था.

जानकारी के मुताबिक़, इस भेजे हुए नोटिस पर डायरेक्टर प्रशांत माम्बुली द्वारा कहा गया था, हमें बोनी कपूर से लीगल नोटिस मिला है और हम इसका सामना करेंगे. मेरी फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है और मैंने बोनी को बताया है कि श्रीदेवी एक कॉमन नाम है. मेरी फिल्म में लीड किरदार भी एक अभिनेत्री का है.’ बता दें अब इस बात को देखते हुए बोनी कपूर द्वारा एक और नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…