पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका और भारत ने की टू प्लस टू वार्ता, इन मुद्दों पर की चर्चा

कैलिफोर्निया । एक ओर जहां भारत और पाकिस्ता के बीच तनाव जारी है ऐसे में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने द्विपक्षीय 2 + 2 अंतर-व्यावसायिक बैठक (2+2 inter-sessional meeting) की। दोनों देशों ने 22 अगस्त को कैलिफोर्निया के मोंटेरी में ये बैठक की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास पर चर्चा करने के साथ ही एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी खोज को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्रॉस-कटिंग रक्षा, सुरक्षा और विदेश नीति क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति और विकास की समीक्षा भी की, क्योंकि सितंबर 2018 की 2 + 2 मंत्रिस्तरीय बैठक ने आम हित पर आधारित इन क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की बात की गई थी।

इससे पहले सितंबर में हुई थी पहली टू प्लस टू वार्ता
भारत और अमेरिका के बीच पहली ‘टू प्लस टू’ वार्ता पिछले साल 2018 सितंबर में हुई थी। उस दौरान हुई ‘टू प्लस टू’वार्ता में दोनों देशों ने सीमापार आतंकवाद, एनएसजी की सदस्यता के भारत के प्रयास और विवादित एच 1 बी वीजा के मुद्दों पर चर्चा की थी। तब भारत ने कहा था कि वह अमेरिका की अफगान नीति का समर्थन करने पर सहमति जताई थी।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    इंडिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रायपुर में आज होगी भिड़ंत

    रायपुर नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 22 फरवरी को क्रिकेट के दिग्गजों का महादंगल यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का शानदार आगाज़ हुआ और अब तक इस लीग…