Shahid Kapoor और Mira Kapoor की इन खूबसूरत तस्वीरों को देख आप कहेंगे Perfect Couple

नई दिल्ली । शाहिद कपूर के लिए अभी तक यह साल बहुत अच्छा रहा है। शाहिद की फिल्म कबीर सिंह उनके करियर की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है जिसने 277 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हासिल कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। शाहिद कपूर अक्सर अपनी पत्नी मीरा राजपूत कपूर संग नजर आते हैं। हाल ही में एक बार फिर दोनों साथ नजर आए और उनकी कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं।

दरअसल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर एक साथ एक इवेंट के लिए जा रहे थे। उस समय उनकी खूबसूरत तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं।

तस्वीर में देख सकते हैं कि दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर चल रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर यह जरुर कहा जा सकता है कि यह परफेक्ट कपल है।

शाहिद कपूर जहां व्हाइट कलर के ड्रेसकोड में हैंडसम लग रहे थे तो वहीं उनकी पत्नी रेड कलर की ड्रेस में गॉर्जियस नजर आ रही थीं।

मीरा राजपूत कपूर ने पति शाहिद कपूर संग ऐसी है एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।

आपको बता दें कि कबीर सिंह जो कि शाहिद कपूर के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म है उसकी सफलता के पीछे पत्नी मीरा का ही हाथ है। शाहिद का दावा था कि कबीर सिंह करने के लिए उनकी बेटर हाफ़ मीरा राजपूत ने ही उन्हें प्रेरित किया था। मीरा के विश्वास के कारण ही शाहिद ने यह फिल्म की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद ने बताया कि उन्होंने मीरा के साथ अर्जुन रेड्डी देखी थी और मीरा को लगा कि इस किरदार में दम है। उसे यहां तक यकीन था कि अगर वो इसे ठीक से कर सके तो बेहद खास किरदार होगा। शाहिद का कहना था कि मीरा ने जब फिल्म देखी तो वो काफ़ी खुश थीं।

कबीर सिंह को संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने फ़िल्म का तेलुगु वर्ज़न डायरेक्ट किया था।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…