रिषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 पारियों में बनाए हैं सिर्फ इतने रन, टीम से कटेगा पत्ता!

नई दिल्ली। India vs West Indies: टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। कैरेबियाई दौरे पर रिषभ पंत को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज लगातार मौका दिया जा रहा है। टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद, कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली सभी रिषभ पंत पर विश्वास जताए हुए हैं, लेकिन रिषभ पंत किसी का भी भरोसा जीत पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

रिषभ पंत ने वेस्टइंडीज दौरे पर तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच अब तक खेल लिया है। अलग-अलग फॉर्मेट के इन मैचों की 7 पारियों में रिषभ पंत सिर्फ 120 रन बना पाए हैं। इसमें से 65 रन तो उन्होंने सिर्फ एक टी20 मैच में बनाए हैं। ऐसे में सवाल उठ गया है कि क्या अगले टेस्ट मैच में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को मौका दिया जाना चाहिए?

ऐसा रहा है रिषभ पंत का वेस्टइंडीज दौरा

पहला टी20 मैच – गोल्डन डक (बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट)

दूसरा टी20 मैच – 5 गेंदों में 4 रन

तीसरा टी20 मैच – 42 गेंद 65 रन

पहला वनडे – बल्लेबाजी नहीं की, क्योंकि मैच ड्रॉ हो गया था

दूसरा वनडे मैच – 35 गेंद 20 रन

तीसरा वनडे – गोल्डन डक (बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट)

पहला टेस्ट मैच (पहली पारी) – 47 गेंद 24 रन

पहला टेस्ट मैच (दूसरी पारी) – 10 गेंद 7 रन

इस तरह रिषभ पंत ने एक अर्धशतक के साथ इस टूर पर 120 रन बनाए हैं। वहीं, रिद्धिमान साहा ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ तीन पारियों में से दो में अर्धशतक जड़े थे, जबकि एक मैच में वे नाबाद 9 रन बनाकर टीम को जिताकर लौटे थे। ऐसे में विराट कोहली को रिद्धिमान साहा को भी एक टेस्ट मैच खेलने का मौका देना चाहिए, क्योंकि वे काफी समय के बाद चोट से उबरने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे है।

हालांकि, बतौर विकेटकीपर रिषभ पंत ने अच्छा काम किया है। टेस्ट क्रिकेट में वे अब तक 11 टेस्ट मैचों में 47 शिकार कर चुके हैं, लेकिन बतौर बल्लेबाज वे कई बार बेहूदा शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाते आ रहे हैं। इस दौरे पर भी कई बार उनके साथ ऐसा हो चुका है। यहां तक कि महेंद्र सिंह धौनी का उत्तराधिकारी कहे जा रहे रिषभ पंत इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए वर्ल्ड कप में भी ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहे थे।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…