टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता का फेक अकाउंट बनाकर खिलाड़ियों से मांगे नंबर, केस दर्ज

महाराष्ट्र । Sandeep Patil Fake Social Media Account: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और मुख्य चयनकर्ता रहे संदीप पाटिल के नाम से फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। किसी जालसाज ने संदीप पाटिल का फेक अकाउंट बनाकर खिलाड़ियों से नंबर मांगे हैं।

साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे और साल 2011 में वर्ल्ड कप विजेता टीम के मुख्य चयनकर्ता रहे संदीप पाटिल के नाम से किसी जालसाज ने फेक अकांउट बनाया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने संदीप पाटिल के फेक अकाउंट से खिलाड़ियों को मैसेज भी किया है और उन खिलाड़ियों से उनका मोबाइल नंबर भी मांगा है। फिलहाल, इस मामले में केस दर्ज हो गया है।

केस दर्ज होने के साथ ही संदीप पाटिल के इन फेक अकाउंट्स को ब्लॉक करा दिया गया है। वहीं, मुंबई पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है, जिसने संदीप पाटिल का नाम खराब करने की कोशिश की है। आरोपी के खिलाफ IT Act (सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000) के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। गौरतलब है कि संदीप पाटिल खिलाड़ियों के सलेक्शन को लेकर कई बार विवादों में रहे हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज रहे संदीप पाटिल ने समय-समय पर भारतीय टीम के लिए मीडियम पेस गेंदबाजी भी की थी। संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के लिए 45 वनडे मैचों में 1005 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 29 टेस्ट मैचों में संदीप पाटिल के नाम 1588 रन हैं, जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।वहीं, टेस्ट और वनडे को मिलाकर संदीप पाटिल ने कुल 24 विकेट अपने नाम किए थे।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…