लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के रक्षा मंत्री का पहला दौरा, आज लेह जाएंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिन के लद्दाख दौरे पर गुरुवार को लेह पहुंचेंगे. जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के बाद यह रक्षा मंत्री का पहला लद्दाख दौरा होगा.

जम्मू-कश्मीर से अलग कर इस महीने की शुरुआत में लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है. केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से यह किसी केंद्र सरकार के किसी मंत्री का इलाके का पहला दौरा होगा.

राजनाथ सिंह डीआरडीओ के हाई ऑलटेट्यूड रिसर्च इंस्टिट्यूट का करेंगे. लद्दाख में राजनाथ सिंह विज्ञान मेले का उद्घाटन करेंगे, जिसमें ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगाने के लिए उचित फसलों व अनाजों का प्रदर्शन किया जाएगा.

विज्ञान मेले का आयोजन डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड रिसर्च द्वारा किया जा रहा है. रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन लद्दाख के स्थानीय लोगों के साथ शोध जनित कृषि प्रौद्योगिकी को साझा करने के लिए किया जा रहा है.

इस मेले का आयोजन रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए किया जा रहा है. इसमें अनाज, फल और बीज शामिल हैं, जो ऊंचाई वाले इलाके में मौसम की परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हैं.

रक्षा मंत्री सेना के अधिकारियों से मुलाकात कर वहां के हालात का जायजा लेंगे.

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…