पीएम मोदी 7 सितंबर को जाएंगे मुंबई, इन तीन मेट्रो रूट का करेंगे भूमिपूजन

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को मुंबई के दौरे पर जाएंगे. यहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पीएम मोदी तीन अलग-अलग मेट्रो रूप का भूमिपूजन करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन तीन रूटों का भूमिपूजन करेंगे उनमें शामिल हैं- गायमुख ठाणे से शिवाजी चौक मिरारोड (कुल लंबाई-11 किलोमीटर) (मेट्रो 10), वडाला से जीपीए – (कुल लंबाई-14 किलोमीटर) (मेट्रो 11), कल्याण से तळोजा – (कुल लंबाई 25 किलोमीटर) (मेट्रो 12).

इसके अलावा पीएम मोदी मुंबई मेट्रो की सभी लाइनों के कॉर्डिनेशन के लिए बनाए जाने वाले मेट्रो भवन का भी भूमिपूजन करेंगे.

इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री ने रविवार को अपने दो दिन के महाराष्ट्र दौरे की शुरूआत की. रविवार को उन्होंने सोलापुर में एक रैली को संबोधित किया. सोमवार को वह कई गणपति पंडालों में भी गए. महाराष्ट्र विधासनभा नजदीक होने की वजह से राजनीतिक रूप से शाह के दौरे को अहम माना जा रहा है.

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…