मुकेश अंबानी के घर Ganesh Chaturthi पर ऐसे पहुंचे Ranbir Kapoor और Alia Bhatt, टिक गईं सबकी निगाहें

नई दिल्ली । सोमवार यानी 2 सिंतबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया है। इस खास मौके पर मुकेश अंबानी के घर पर भी जश्न मनाया गया जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। लेकिन इन सभी सितारों के बीच एक कपल ऐसा रहा जिस के सामने आते ही सभी की नज़रें उन पर टिक गईं। वो कपल था रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का।

अगर हम ये कहें कि रणबीर और आलिया ने कल समां बांध दिया तो गलत नहीं होगा। दोनों साथ में इतने अच्छे लग रहे थे कि हर किसी को नज़र उन पर थी। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें साफ नजर आ रहा है कि रणबीर, आलिया की कितनी केयर करते हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग और कैमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है।

इस खास मौके पर आलिया ने पीले रंग की साड़ी और पिंक कलर का ब्लाउज पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होंने कोई हैवी ज्वैलिरी नहीं पहनी थी, केवल इयररिंग्स पहने हुए थे। वहीं रणबीर कपूर ने ग्रे कलर का कुर्ता पयजामा पहना हुआ था। दोनों अपने-अपने लुक में काफी शानदार लग रहे थे। इस खास मौके पर दोनों मुकेश अंबानी के घर साथ ही पहुंचे थे।

आपको बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं इस बात का ऐलान उन्होंने सार्वजनिक तौर पर तो नहीं किया है, लेकिन दोनों अपनी बातों से ये इशारा कई बार दे चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों जल्दी ही फिल्म ‘बृह्मास्त्र’में नजर आने वाले हैं।

  • Related Posts

    कर्तव्य निभाते हुए एसएचओ दिलीप पुरी का निधन, पत्नी को एसआई पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति; परिवार को 1 करोड़ की सहायता

    देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) दिलीप पुरी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि…

    देवास में शराब तस्करी रोकने गए थाना प्रभारी को ट्रक ने कुचला, मौके पर गई जान; चालक फरार

    मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खातेगांव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी की ट्रक से कुचलकर…