रणवीर सिंह ने ठुकराया संजय लीला भंसाली की फिल्म का ऑफर, आलिया भट्ट थीं फिल्म की हीरोइन

नई दिल्ली । बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर में से एक संजयलीला भंसाली की ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं लेकिन अब रणवीर सिंह ने उनकी आगामी फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। रणवीर सिंह से पहले सलमान खान ने भी संजयलीला की फिल्म इंशाल्लाह से अपना पलड़ा झाड़ लिया था जिसके बाद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। अब देखना होगा कि रणवीर सिंह के रिजेक्शन के बाद आलिया भट्ट के साथ कौन नज़र आने वाला है।

फिल्म इंशाल्लाह के रुक जाने के बाद संजयलीला भंसाली ने अपनी दूसरी फिल्म गंगूबाई की तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में नज़र आएंगी। इस फिल्म में कैमियो करने के लिए मेकर्स द्वारा एक लीड एक्टर की तलाश की जा रही है। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस रोल को रणवीर सिंह को ऑफर किया गया था लेकिन रणवीर ने इसे करन से इनकार कर दिया है।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह से पहले प्यार का पंचनामा फेम एक्टर कार्तिक आर्यन को भी इस फिल्म में रोल दिए जाने की खबर आई थी जिसपर अभी तक कोई भी पुष्ठी नहीं की गई है।

आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई फिल्म एस हुसैन की किताब माफिया क्वींन्स ऑफ मुंबई पर आधारित है। 60 दशक दर्शाने वाली इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई कोठेवाली की भूमिका में नज़र आने वाली हैं। गंगूबाई को उस समय की सबसे चर्चिच अंडरवर्ल्ड की महिलाओं में से एक माना जाता था। उन्हें बचपन में ही वेश्यावृति में ढकेल दिया गया था जिसके बाद आगे जाकर गंगूबाई कमाठीपुरा के एक वेश्यालय की मुखिया बन गई थीं।

आपको बताते चलें कि रणवीर सिंह इससे पहले भी संजयलीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। ये सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…