महाराष्ट्र चुनाव: बॉलीवुड में भी दिखा मतदान के प्रति जोश, आमिर खान, रवि किशन सहित हस्तियों ने डाला वोट

मुंबई: महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना का मुकाबला कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन से है। इस बीच बॉलीवुड हस्तियों को भी वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पर देखा जा रहा है। बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान भी वोट डालते हुए स्पॉट किए गए। बांद्रा (वेस्ट) पोलिंग बूथ के बाहर मीडिया से बातचीत में आमिर खान ने महाराष्ट्र के लोगों से मतदान करने की अपील भी की।

वहीं, अभिनेता और यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने भी वोट डाला। फिल्म निर्माता कुणाल कोहली ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आमिर खान की पत्नी किरण राव ने भी वोट डाला। पोलिंग बूथ के बाहर वोटिंग साइन दिखाते हुए किरण ने प्रेस वालों को पोज भी दिए। वहीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने अपने पति महेश भूपति के साथ बांद्रा (वेस्ट) के पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया।

तस्वीर में एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी पोलिंग बूथ में वोट डालने के लिए कतार में लगी हैं। अभिनेत्री शुभा खोटे ने अंधेरी वेस्ट चुनाव क्षेत्र में मतदान किया। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने पति संग जाकर वोट डाला। बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने भी मतदान करने के बाद इंस्टाग्राम पर सेल्फी पोस्ट की।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…