गुरु रंधावा का नया गाना आउफिट हुआ रिलीज

फिल्म उजड़ा चमन में सनी सिंह का बेहद दिलचस्प किरदार नजर आने वाला है. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया और अब फिल्म का गाना आउटफिट रिलीज हो गया है. गुरु रंधावा ने इस गाने में अपनी आवाज दी है. दरअसल इस फिल्म में आउफिट गाने को कुछ नया सा रंग दिया गया है. इस गाने के लीरिक्स भी गुरु रंधावा के ही हैं. आउफिट गाने को सनी सिंह और मानवी गागरू पर फिल्माया गया है. इस गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री बहुत लुभा रही है.

अगर आपको नही पता तो बता दे​ कि सोनू के टीटू की स्‍वीटी और प्‍यार का पंचानामा के दोनों पार्ट को प्रोड्यूस करने वाले अभिषेक पाठक की नई फिल्‍म उजड़ा चमन इन दिनों चर्चा में है. दरअसल, इसकी कहानी को लेकर लोगों में फिल्‍म को देखने की बेकरारी बढ़ गई है. अभिषेक पाठक इस फिल्‍म के जरिए निर्देशन में भी उतर गए हैं.

फिल्‍म में सनी सिंह, मानवी गागरू, करिश्‍मा शर्मा और ऐश्‍वर्या सखूजा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. कुमार मंगत पाठक ने फिल्‍म को प्रोड्यूस किया है. इसका डायरेक्‍शन अभिषेक पाठक ने किया है.यह फिल्‍म 8 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. बता दें कि इसी बैकड्रॉप पर आयुष्‍मान खुराना भी अपनी फिल्‍म बाला 22 नवंबर को सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…