इराक में आतंकी हमला, 2 बड़े पुलिस अफसरों समेत 7 की मौत

बगदाद : इराक (Iraq) के सलादीन प्रांत में आतंकवादी संगठन काफी सक्रिय है. हाल ही इस्लामिक स्टेट पर हुए हमले में पुलिस विभाग का एक जनरल कमांडर और एक ब्रिगेडियर जनरल के अलावा पांच और पुलिसकर्मी मारे गए. सलादीन के ऑपरेशनल कमांड के प्रवक्ता मोहम्मद कमल ने बताया कि स्वचालित हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक दल ने मंगलवार को गश्ती पुलिस के संयुक्त दल और पॉपूलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस पर हमला कर दिया.

हमले में चौथी पुलिस डिवीजन के ऑपरेशनल डायरेक्टर जनरल अली अल-लेमी, ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अलवी और पांच अन्य पुलिसकर्मी मारे गए. सूत्रों के अनुसार, एक अधिकारी समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. कमल के अनुसार, गश्ती दल क्षेत्र में एक सुरक्षा ऑपरेशन शुरू करने के लिए निरीक्षण करने आया था. इस क्षेत्र में आईएस सदस्य मौजूद हैं.

आंतरिक मंत्री यासीन अल-यसीरी ने सरकारी अल-इराकिना टीवी पर अल-लेमी की मौत की पुष्टि की है. बगदाद ने हालांकि दिसंबर 2017 में ही पूरे देश से आईएस (IS) के खात्मे की घोषणा कर दी थी, लेकिन आतंकवादी संगठन देश में अभी भी मौजूद है और इराक में प्रतिदिन होने वाले हमलों की जिम्मेदारी लेता रहता है.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…