किरोन पोलार्ड की चेतावनी- भारत के खिलाफ हम ‘अंडरडॉग’ पर कुछ भी संभव

नई दिल्ली । India vs West Indies: वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ ‘अंडरडॉग’ माना हैं। हालांकि, पोलार्ड ने कहा कि उनकी टीम शुक्रवार से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए शुरुआती चीजों पर ध्यान देगी। 6 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दोनों देशों के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।

पोलार्ड ने कहा कि हमारा सामना एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी से है और हम अंडरडॉग रहेंगे और यह सही है लेकिन यह अपनी प्रतिभा पर विश्वास करने और रणनीति पर अमल करने से जुड़ा है और जब आप ऐसा करते हैं तो कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि कुछ विभाग हैं जिनमें सुधार की जरूरत होती है और जब आप ऐसा करते हैं तो अधिकतर आपको अनुकूल परिणाम मिलता है।

सफलता हो जाती है बोरिंग – पोलार्ड

मौजूदा आइसीसी टी-20 चैंपियन वेस्टइंडीज तीन टी-20 मैचों की सीरीज से अपने दौरे की शुरुआत करेगा जिसका पहला मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने हाल ही में अफगानिस्तान को वनडे सीरीज में हराया था और पोलार्ड का मानना है कि प्रदर्शन में निरंतरता रखना मुश्किल होता है। सफलता बोरिंग हो जाती है क्योंकि आपको एक ही चीज लगातार करनी होती है। फिर आपको दोबारा निरंतरता बनानी पड़ेगी। इस पर ही हम ध्यान दे रहे हैं।

पोलार्ड ने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लंबे समय से खेल रहा हूं। मैंने तीन से चार वर्ष खो दिए। मेरे और बोर्ड के बीच संबंध कैसे मधुर हुए हैं इसमें कुछ भी छुपाने के लिए नहीं है। आप वेस्टइंडीज के लिए खेलने का सपना देखते हो, लेकिन आप कभी वेस्टइंडीज की कप्तानी करने का सपना नहीं देखते हो, लेकिन जब यह आपको मिलती है तो आपके सामने एक और चुनौती होती है। मैं चुनौतियों से दूर नहीं जाना चाहता हूं।

वेस्टइंडीज ने बहाया पसीना

पोलार्ड के नेतृत्व में वेस्टइंडीज की टीम ने मंगलवार को हैदराबाद के स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान खिलाडि़यों ने पहले वॉर्मअप किया और फिर फुटबॉल में हाथ आजमाए। भारतीय टीम बुधवार को अभ्यास करेगी। इस सीरीज के लिए मुहम्मद शमी की सीमित ओवर प्रारूप क्रिकेट में वापसी हुई है। वहीं भुवनेश्वर कुमार भी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा चोटिल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की जगह टीम में शामिल किए गए संजू सैमसन भी हाथ आए मौके को गंवाना नहीं चाहेंगे।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…