पाकिस्तान के हाल और बेहाल, महंगाई 9 साल के सबसे उच्च स्तर पर, आम जनता परेशान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में महंगाई दर 12.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो कि नौ वर्ष में अपने उच्च स्तर पर है. ऐसा मुख्यत: खाद्य पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से हुआ है. पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स(पीबीएस) ने बुधवार को अपनी रपट में कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर मुद्रास्फीति में पिछले माह के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि पीबीएस ने पूर्ववर्ती 2007-08 वित्त वर्ष के स्थान पर 2015-16 को नया आधार वर्ष बनाकर अपनी गणना पद्धति में बदलाव किया है.

समाचार पत्र डॉन की रीपोर्ट के अनुसार, वित्तमंत्री ने दावा किया की अगले माह से मुद्रास्फीति में कमी आ जाएगी. उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि यह कैसे होगा. बुधवार को जारी आंकड़े से पता चलता है कि खाद्य पदार्थो में बढ़ोतरी से नवंबर में कुल मंहगाई में तेजी आई है.

यह देखा गया है कि महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थो की कीमत शहरी इलाकों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अनुमान लगाया है कि पाकिस्तान की मुद्रस्फीति 13 प्रतिशत तक हो सकती है, लेकिन पाकिस्तान सरकार का अनुमान है कि यह मौजूदा वित्त वर्ष में 11 से 13 प्रतिशत के बीच ही रहेगा.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…