पाकिस्‍तान में वकीलों ने अस्‍पताल में काटा बवाल, 12 मरीजों की मौत, 25 डॉक्‍टर भी घायल

इस्‍लामाबाद । Lawyers storm hospital in Lahore पाकिस्‍तान में वकीलों ने लाहौर के एक अस्‍पताल में ऐसा बवाल काटा जिसकी वजह से 12 मरीजों की मौत हो गई। वकीलों के इस हमले में 25 डॉक्‍टर घायल भी हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने समा टीवी के हवाले से बताया है कि लाहौर के पंजाब इंस्‍टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी (Punjab Institute of Cardiology, PIC) के इमरजेंसी वॉर्ड पर वकीलों का गुस्‍सा किसी मसले पर बातचीत के बाद भड़का था।

पंजाब की स्वास्थ्य मंत्री यासमीन राशिद (Punjab Health Minister Yasmeen Rashid) ने बताया कि इस हिंसक विरोध प्रदर्शनों में 200 से ज्‍यादा वकीलों ने हिस्‍सा लिया। वकीलों ने सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाई और एक पुलिस वैन समेत दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यही नहीं उन्‍होंने इमरजेंसी वॉर्ड में लगी मशीनों को भी नष्‍ट कर दिया। इस दौरान गंभीर रूप से बीमार मरीज अस्‍पताल नहीं पहुंच पाए जबकि अस्‍पताल में भर्ती मरीजों को भारी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।

दरअसल, बुधवार को अस्‍पताल के बाहर बड़ी संख्‍या में वकील जमा था। वे उस घटना के वायरल हुए वीडियो का विरोध कर रहे थे जिसमें एक डॉक्‍टर एक समूह के वकीलों के सामने एक एनकाउंटर की बात कर रहा होता है। पाकिस्‍तानी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस घटना पर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी संज्ञा‍न लिया है। उन्‍होंने पंजाब के मुख्‍यमंत्री उस्‍मान बुजदर को मामले की तत्‍काल जांच कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं पंजाब के सूचना मंत्री फैजुल हसन चौहान ने कहा है कि वकीलों ने उन्‍हें भी अगवा करने की कोशिश की।

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…