रिकॉर्ड बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, 41185 तक पहुंचा सेंसेक्स

हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार की बढ़त के साथ हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार सुबह जबरदस्त उछाल देखने को मिली. सोमवार को सेंसेक्स 159 अंकों की तेजी के साथ 41 हजार के पार 41,169 पर खुला और निफ्टी करीब 45 अंकों की तेजी के साथ 12,131 पर खुला.

हालांकि कुछ ही देश में दबाव बाजार में हावी हो गया. सुबह 10.45 बजे सेंसेक्स मामूली 13 अंकों की बढ़त के साथ 41,022 पर और निफ्टी 2 अंकों की गिरावट के साथ 12,085 पर कारोबार कर रहा था.

अच्छे ग्लोबल संकेत

दरअसल, अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड टॉक और ब्रेग्जिट फ्रंट के प्रोग्रेस के कारण सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

बाजार में यह बढ़त कुछ दिन से बनी हुई है. इससे पहले देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 428.00 अंकों की तेजी के साथ 41,009.71 पर और निफ्टी 114.90 अंकों की तेजी के साथ 12,086.70 पर बंद हुआ.

ओपनिंग के साथ तेज खरीदारी

मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है. बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.31 फीसदी की बढ़त दिख रही है. बाजार में आज फार्मा शेयरों के छोड़कर चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है. मेटल, फार्मा, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, बैंक और रियल्टी शेयरों में मजबूती दिख रही है.

  • Related Posts

    देवास में शराब तस्करी रोकने गए थाना प्रभारी को ट्रक ने कुचला, मौके पर गई जान; चालक फरार

    मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खातेगांव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी की ट्रक से कुचलकर…

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…