मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना राकेश के परिवार का भरण-पोषण कर बनी सहारा (खुशियों की दास्तां)

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जीवाजीगंज ग्वालियर निवासी श्री राकेश कुशवाह के परिवार के भरण-पोषण का सहारा बनी है। श्री राकेश कुशवाह ने हथकरघा विभाग की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत पाँच लाख की सहायता ओरिएन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स एसएमई क्लस्टर ग्वालियर से प्राप्त कर एल्यूमीनियम सेक्शन का व्यवसाय शुरू किया। योजना के तहत एक लाख 50 हजार रूपए की मार्जिन मनी का लाभ मिला। योजना के माध्यम से स्वयं श्री राकेश को रोजगार प्राप्त हुआ। वहीं अपने 10 अन्य साथियों को भी एल्यूमीनियम सेक्शन व्यवसाय से सीधा रोजगार दे रहे हैं। अब इन्हें किसी अन्य दुकान पर रोजगार तलाशने नहीं जाना पड़ रहा है।

श्री राकेश कुशवाह ने बताया कि योजना का लाभ लेने से पहले इसी व्यवसाय से दूसरों के यहां कार्य करने पर 10 हजार रूपए प्रतिमाह प्राप्त होने थे। जो अब प्रतिमाह 30 हजार की आय हो रही है। लिए गए ऋण की किस्त भी समय पर जमा कर रहे हैं। आज इस व्यवसाय से उनके परिवार का भरण-पोषण बेहतर ढंग से हो रहा है।

श्री राकेश का कहना है कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना उनके परिवार के भरण-पोषण में सहायक बनने के साथ अन्य 10 लोगों को रोजगार देने में सहायक बनी है।

  • Related Posts

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…